डीग धनतेरस पर लोगों ने की खरीददारी: चांदी के सिक्कों और बर्तनों की विशेष डिमांड, मिट्टी के दीए और डेकोरेशन आइटम के स्टॉल पर भी लगी भीड़

डीग
धनतेरस के अवसर पर दीपोत्सव के पहले दिन बाजारों में खरीदारी का उल्लास देखते ही बनता है। इस दिन को घर में सुख-समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है, जिससे लोग बर्तन, आभूषण, वाहन, संपत्ति और कपड़े जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीदते हैं।
सुबह से ही शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग शुभ मुहूर्त देखकर अपने घर के लिए सामान ले रहे हैं। व्यापारियों ने भी आज अपने बहीखाते खरीदे, जिनकी पूजा दीपावली पर की जाती है, और नए वित्तीय वर्ष से इनका उपयोग होता है।
सिक्कों और बर्तनों की विशेष डिमांड
विभिन्न आधुनिक वस्तुओं के बावजूद धनतेरस पर पारंपरिक तौर पर सिक्कों और बर्तनों की ही अधिक डिमांड बनी रहती है। सोने-चांदी के सिक्के, स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन, यहां तक कि कांसे के बर्तन भी मान्यतानुसार खरीदे गए।